img

World Cup 2023: Devon Conway ऐसा करने वाले बने पहले खिलाडी, कीवी टीम का भी खास कीर्तिमान

Ansh Gain
1 year ago

World Cup 2023, Devon Conway: ICC World Cup के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। Devon Conway और Rachin Ravindra ने ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए कीवी टीम ने इंग्लैंड को एक तरफा मुकाबले में मात दी। Devon Conway ने नाबाद 152 रन की पारी खेली।

Devon Conway ने हासिल की खास उप्लभ्धि :-

इस शतक की बदौलत Devon Conway न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कई कीवी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। डेवोन कॉनवे ने 22 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया।

World Cup 2023: Devon Conway ऐसा करने वाले बने पहले खिलाडी, कीवी टीम का भी खास कीर्तिमान

ये भी पढ़े :- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के शुभमन गिल अचानक हुए बीमार

इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे :-

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्लेन टर्नर हैं। उन्होंने 24 पारियों में 1000 रन बनाए थे। डेरिल मिशेल ने भी 1000 रन बनाने के लिए 24 पारियां खेली थी। एंड्रयू जोन्स ने 25 वनडे पारियों में 1000 रन पूरे किए। ब्रुस एडगर ने 29 पारियों में 1000 वनडे पूरे किए थे, जबिक जेसी राइडर ने 29 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

कीवी टीम ने भी रचा इतिहास :-

कीवी टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने 40 ओवर के पहले 280 प्लस का टारगेट बड़ी आसानी से चेज कर लिया। न्यूजीलैंड ने 283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में डेवोन कॉनवे (121 गेंद पर नाबाद 152 रन) और रचिन रविंद्र ने (96 गेंद पर नाबाद 123 रन) महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़े :- World Cup 2023: ODI क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, इंग्लैंड टीम का खास कीर्तिमान