img

मुंबई इंडियंस ने जारी किया टीम का पोस्टर जिसमें रोहित शर्मा फोटो से गायब

Sangeeta Viswas
3 months ago

Rohit Missing from Mumbai Indians Poster: मुंबई इंडियंस ने जारी किया टीम का पोस्टर जिसमें रोहित शर्मा फोटो से गायब. भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।

उम्मीद थी की उनकी वापसी भारतीय टीम में होने वाली है:-

बीसीसीआई ने बीती शुक्रवार रात भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर दिया है। इस स्क्वाड के सामने आने से भारत के कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है, जिन्हें उम्मीद थी की उनकी वापसी भारतीय टीम में होने वाली है।

ये भी पढ़े:-  सचिन तेंदुलकर को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम का स्क्वाड सामने आने के बाद नया विवाद शुरू कर दिया है। मुंबई ने एक पोस्टर जारी किया है, जिससे रोहित शर्मा को ही गायब कर दिया है।

क्या है पूरा माजरा:-

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करने वाले हैं। इस सीरीज में रोहित के अलावा विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम का स्क्वाड जारी होने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक पोस्टर जारी किया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय टीम का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रोहित शर्मा का फोटो नहीं है। गौर करने वाली बात है कि इस पोस्टर में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर है।

रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, बावजूद इसके पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मुंबई इंडियंस ने जारी किया टीम का पोस्टर जिसमें रोहित शर्मा फोटो से गायब

मुंबई इंडियंस के पोस्ट पर भड़के फैंस:-

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी है। रोहित शर्मा आईपीएल का अगला सीजन मुंबई के लिए ही खेलते दिखेंगे, बावजूद इसके खिलाड़ी से कप्तानी छीन ली गई है और हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुंबई इंडियंस ने जारी किया टीम का पोस्टर जिसमें रोहित शर्मा फोटो से गायब

ये भी पढ़े:- IND vs ENG, Test: इंग्लैंड के उप कप्तान ओली पोप का बड़ा बयान आया सामने, केह दी बड़ी बात

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि रोहित और मुंबई के बीच कप्तानी को लेकर विवाद जारी है। अब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को पोस्टर से गायब करके इस अफवाह को हवा देने का काम किया है। रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस के पोस्ट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Recent News