img

WPL 2024: मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

Sangeeta Viswas
2 months ago

WPL 2024: मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर जुर्माना लगा है।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी को डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। बता दें, सोमवार को वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। डब्ल्यूपीएल 2024 में ये यूपी वॉरियर्स की पहली जीत थी।

ये भी पढ़े: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी नील वैगनर ने संन्यास की घोषणा कर दी है

अरुंधति रेड्डी पर लगा जुर्माना:-

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी पर यूपी वारियर्स के खिलाफ मैच के दौरान वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की 9 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन मैच के दौरान उनको कुछ नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

WPL 2024: मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

क्या था पूरा मामला?

दरअसल मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी को ऐसे इशारे करते हुए देखा गया जिससे खिलाड़ी भड़क सकती थी। जो डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध में आता है।

जानकारी के अनुसार आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। दरअसल मैच में जब गेंदबाजी करते हुए अरुंधति ने पूनम खेमनार का विकेट लिया था तब उनको कुछ इशारे करते हुए पाया गया था। जिसके चलते उन पर ये जुर्माना लगा है।

WPL 2024: मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

श्वेता शहरावत ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी:-

बात अगर मैच की करें तो पहले बल्लेबाजी करते यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बनाए थे। यूपी वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्वेता शहरावत ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी।

WPL 2024: मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

ये भी पढ़े: विराट कोहली: सुनील गावस्कर के बयान से RCB फैंस में मची खलबली

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राधा यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 14.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल करके जीत दर्ज की। दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी।

Recent News