img

स्पोर्ट्सपर्सन में टॉप में शुमार कोहली के मुंबई और गुड़गांव वाले घर की कीमत

Sarita Dey
10 months ago

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। वह क्रिकेट जगत ही नहीं, सभी स्पोर्ट्सपर्सन में टॉप में शुमार है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स रखने के मामले में विराट रोनाल्डो, मेस्सी के बाद आते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी (Anushka Sharma) के साथ मुंबई स्थित घर (Virat Kohli Mumbai House) में रहते हैं। वैसे आपको पता होगा कि विराट का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत भी दिल्ली से ही की थी। उनका एक घर दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Virat Kohli Gurgaon House) में भी है। अनुष्का के साथ के बाद कोहली मुंबई में शिफ्ट हुए। यहां हम आपको विराट की इन दोनों प्रॉपर्टी की कीमत (Virat Kohli House Price) बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : उस्मान ख्वाजा एशेज 2023 के दौरान बेटी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे

कोहली इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में भी भारत में टॉप पर आते हैं।

कोहली इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में भी भारत में टॉप पर आते हैं। वह एक पोस्ट शेयर करने का 8.9 करोड़ रूपये चार्ज करते है जब्कि ट्विटर से वह प्रोपोशनल पोस्ट का 2.5 करोड़ रूपये लेते हैं। कोहली के पास करोड़ों की सम्पत्ति हैं। कई लक्ज़री कारें उनके गेराज में हैं. कई सारे ब्रांड्स का वह प्रमोशन करते हैं तो कई सारे ब्रांड उन्होंने खुद भी शुरू किए। आपको बता दें कि मुंबई से पहले कोहली गुरुग्राम में रहते थे। इससे पहले वह दिल्ली में रहते थे, जहाँ उनका जन्म हुआ और उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे।

विराट कोहली के गुरुग्राम वाले घर की कीमत

विराट के गुरुग्राम वाले घर में अभी उनकी माताजी और अन्य परिवार वाले रहते हैं। उनका भाई भी यही पर रहता है। विराट ने क्रिकेटर बनने के बाद यहां घर लिया था, जिसमे शादी से पहले वह भी रहा करते थे। कोहली समय मिलने पर या दिल्ली में कोई मैच हो तो अपने घर जरूर जाते हैं। उनके इस घर की कीमत 80 करोड़ रूपये है।

यह भी पढ़े : आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण मोईन अली पर मैच फीस का 25 प्रतिशत लगा जुर्माना

विराट के मुंबई वाले घर की कीमत

विराट कोहली ने शादी के बाद अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में घर ख़रीदा था। उनका मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है, जिसको किराये पर ले रखा है। घर की बात करें तो कोहली यहां पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। मुंबई के वर्ली में स्थित ये घर 35वें फ्लोर पर है। ये एक लक्ज़री घर है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रूपये है।

Recent News