img

विराट ने फिर छोड़ा सचिन को पीछे: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर बने कोहली

Sangeeta Viswas
4 months ago

Most Searched Cricketer on Google: विराट ने फिर छोड़ा सचिन को पीछे: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर बने कोहली। विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर तो रिकॉर्ड तोड़ते ही हैं, लेकिन क्रिकेट फील्ड के बाहर भी उनका कोई सानी नहीं है।

25 साल में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए:-

इस समय अगर कोई किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वो खुद किंग कोहली ही हैं। अब उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल कोहली पिछले 25 साल में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

ये भी पढ़े: विराट और अनुष्का ने धूमधाम से दोस्तों के साथ मनाई अपनी शादी की छठी सालगिरह

Google ने अपने वार्षिक राउंड-अप के एक भाग के रूप में अब तक के सबसे अधिक सर्च किए गए Moments का एक वीडियो साझा किया।

विराट ने फिर छोड़ा सचिन को पीछे: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर बने कोहली

सबसे अधिक खोजे जाने वाले क्रिकेटर के रूप में दिखाया गया है:-

वीडियो में, विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और अन्य दिग्गजों को पछाड़ते हुए अब तक के सबसे अधिक खोजे जाने वाले क्रिकेटर के रूप में दिखाया गया है।

हालांकि, अगर साल 2023 की बात करें तो ऐसा लगता है यह साल युवाओं का साल रहा है, क्योंकि युवा शुभमन गिल और रचिन रवींद्र स्थानीय और Global Scale पर Top Trending क्रिकेटरों के रूप में उभरे हैं।

Google के ईयर इन सर्च 2023 ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, “शुभमन गिल और रचिन रवींद्र स्थानीय और Global Scale पर Top Trending क्रिकेटरों के रूप में उभरे हैं।”

विराट ने फिर छोड़ा सचिन को पीछे: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर बने कोहली

खिलाड़ियों के मामले में 2023 में टॉप-ट्रेंडिंग सर्च की सूची में शामिल कुछ क्रिकेटरों में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • शुभमन गिल
  • रचिन रवीन्द्र
  • मोहम्मद शमी
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • सूर्यकुमार यादव
  • ट्रैविस हेड

इस बीच, टीम इंडिया को दुनिया भर में Top Trending क्रिकेट टीम के रूप में स्थान दिया गया और Global खेल टीमों की सूची में स्थान पाने वाली एकमात्र क्रिकेट टीम रही है।

World Cup 2023 और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल से संबंधित प्रश्न अब तक के उच्चतम स्तर पर थे। खेल आयोजनों के Reference में Top चार रुझान वाली सर्च:

विराट ने फिर छोड़ा सचिन को पीछे: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर बने कोहली

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए क्यों बना ‘एल्कोहॉल फ्री जोन’?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

  • क्रिकेट विश्व कप
  • एशिया कप
  • महिला प्रीमियर लीग .

Recent News