img

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे अमोल मजूमदार

Sangeeta Viswas
6 months ago

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे अमोल मजूमदार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

पूर्व खिलाड़ी मजूमदार का क्रिकेट करियर पूरे 21 सालों का रहा है:-

बोर्ड ने बुधवार को इसका ऐलान कर दिया। पूर्व खिलाड़ी मजूमदार का क्रिकेट करियर पूरे 21 सालों का रहा है और अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक लगाया

सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट Consultant Committee ने मुख्य कोच टीम इंडिया के पद के लिए तीन उम्मीदवारों का Interview लिया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे अमोल मजूमदार

जिसमें तुषार अरोठे, जॉन लुईस और मजूमदार भी शामिल थे। इसके बाद सीनियर महिला टीम के कोच के पद के लिए मुंबई के पूर्व कप्तान और कोच का selection कर लिया गया है।

मजूमदान ने अपने करियर में 171 मैचों में 11 हजार से अधिक रन बनाए:-

अमोल मजूमदान ने 21 साल के अपने करियर में 171 मैचों में 11 हजार से अधिक First-class रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 30 शतक भी जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 113 लिस्ट ए मैचों में 3286 रन बनाए हैं।

इसके अलावा मुंबई का Representation करते हुए उन्होंने कई रणजी ट्रॉफी खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने असम और आंद्र प्रदेश की ओर से भी क्रिकेट खेला है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे अमोल मजूमदार

कोच नियुक्त होने के बाद अमोल मजूमदार ने कहा:-

बतौर कोच नियुक्त होने के बाद अमोल मजूमदार ने कहा कि “भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने पर मैं बेहद सम्मानित और Proud महसूस कर रहा हूं। मैं सीएसी और बीसीसीआई को मुझ पर भरोसा करने और टीम इंडिया के लिए मेरे Approach और रोडमैप पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा कि “यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं Brilliant खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने और उन्हें Excellence हासिल करने के लिए सही तैयारी और Guidance प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं। अगले दो साल बेहद Important हैं क्योंकि इस दौरान दो विश्व कप होने हैं।”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे अमोल मजूमदार

ये भी पढ़े: AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने रिकार्ड्स बुक में ICC को उलटफेर करने के लिए किया मजबूर, तोड़े एक के बाद एक रिकॉर्ड

मजूमदार ने प्रथम श्रेणी में 30 शतक समेत 11000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 100 लिस्ट ए मैच और 14 टी-20 मैच भी खेले हैं। बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट की जानकारी होने से मजमूदार को इस पद के लिए Priority मिली हैं।

Recent News