img

भाभी पंखुड़ी ने उड़ाया ट्रोलर्स का मजाक, देवर हार्दिक ने जताई ‘बड़ी बात’!

Sangeeta Viswas
3 months ago

भाभी पंखुड़ी ने उड़ाया ट्रोलर्स का मजाक, देवर हार्दिक ने जताई ‘बड़ी बात’! टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब भारतीय टीम मुंबई लौटी तो विक्ट्री परेड में उमड़ी भीड़ ने सबको हैरान कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही हजारों लोगों ने हार्दिक पांड्या का नाम सुनते ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पारियों में 48 की औसत से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी झटके।

लेकिन कुछ ही समय पहले तक क्या हाल था?

जी हां, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। IPL 2024 के दौरान, एक तरफ फैंस रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने से नाराज थे, वहीं दूसरी तरफ MI के खराब प्रदर्शन के लिए हार्दिक को और भी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा था।

ये भी पढ़े: ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर T20 WC में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका!

इस मुश्किल दौर में हार्दिक के लिए कौन बना सहारा?

इस मुश्किल दौर में हार्दिक को सबसे ज्यादा सहारा मिला उनकी भाभी और कृणाल पांड्या की पत्नी, पंखुड़ी शर्मा का। पंखुड़ी ने हार्दिक को मिले रिएक्शन पर बड़ा बयान दिया है।

पंखुड़ी ने क्या कहा?

पंखुड़ी ने वानखेड़े स्टेडियम की वह वीडियो क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है, जिसमें लोग हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप प्रदर्शन पर तालियां बजा रहे हैं। इस पर पंखुड़ी ने लिखा, “वही स्टेडियम, वही इंसान और वही लोग। बस वक्त अलग है।

हार्दिक ने क्या कहा?

हार्दिक पांड्या ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए भी बताया था कि पिछले 6 महीने उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने पिछले 6 महीने में उन्हें खूब ट्रोल किया है और उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं।

ये भी पढ़े: माही के 43वें जन्मदिन पर 100 फीट का कट-आउट: तेलुगु फैंस का प्यार उमड़ा!

क्या हार्दिक ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है?

जी हां! हार्दिक ने अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। वो हार्दिक ही थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर फेंका और टीम इंडिया की 7 रन से जीत सुनिश्चित की थी।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click