img

जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

Sangeeta Viswas
5 months ago

Indian Player: जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी! फैंस को लगेगा बड़ा झटका। भारतीय टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर खतरा मंडराने लगा है:-

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई ने जब से टीम का ऐलान किया है तब से कई भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर खतरा मंडराने लगा है। अब लग रहा जैसे इन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब बंद हो गए है।

यह भी पढ़े: क्या रिंकू सिंह होंगे टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा?

वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई भी टीम इंडिया में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम इंडिया के ये खिलाड़ी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं।

जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

इन खिलाड़ियों को टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है:-

अगर ऐसा होता है फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले काफी समय से इन खिलाड़ियों को टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है।

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है टीम के गब्बर यानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का। धवन को पिछले काफी समय से टीम से बाहर रखा गया है।

लगातार उनको Selectors द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भी शिखर धवन को टीम में मौका नहीं मिल पाया है।

जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

जल्द ही शिखर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं:-

अब धवन सिर्फ आईपीएल खेलते हुए नजर आते है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही शिखर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। धवन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का। दिनेश कार्तिक इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

क्योंकि उनको भी टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है और अब लग रहा है कि भविष्य में उनके लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा।

टी20 World Cup 2022 में दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन ये टूर्नामेंट भी उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था। हो सकता है अब जल्द ही कार्तिक भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा वैसे तो अब वनडे और टी20 में खेलते हुए दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनको टीम इंडिया में शामिल किया जाता है और उनको काफी Experience भी है।

यह भी पढ़े: ENG vs WI: सैम करन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इस बार उनको भी शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है ईशांत का भी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म होने वाला है।

Recent News