img

कौन है उदय सहारण? जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में संभालेंगे भारत की कमान

Sangeeta Viswas
5 months ago

Under-19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024: कौन है उदय सहारण? जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में संभालेंगे भारत की कमान। दक्षिण अफ्रीका में 19 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।

पंजाब के क्रिकेटर सहारन चयनकर्ताओें का ध्यान खींच रहे थे:-

उभरते हुए बल्लेबाज उदय सहारन को इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। पंजाब के 19 वर्षीय क्रिकेटर सहारन पिछले कुछ समय से चयनकर्ताओें का ध्यान खींच रहे थे।

ये भी पढ़े: एमएस धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने किया चकनाचूर

पिछले साल एंटीगा में अंडर-19 विश्व कप के दौरान जब भारतीय टीम कोविड की चपेट में आ गई थी, तब उन्हें बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था और इस समय वह अंडर-19 एशिया कप में भी भारत की Leading कर रहे हैं।

कौन है उदय सहारण? जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में संभालेंगे भारत की कमान

सौम्य कुमार पांडे को 16 सदस्यीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम आठ बार की चैंपियन है और इसी तरह से वह आगामी वर्ल्ड कप 2024 में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब जीतेगा।

टीम इंडिया बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है। 20 जनवरी 2024 को भारत World Cup में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ खेल के साथ शुरू करेगा।

इसके बाद भारत अपने अगले दो ग्रुप मैच क्रमशः 25 और 28 जनवरी को आयरलैंड और यूएसए के खिलाफ खेलेगा। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी 2024 को बेनोनी में खेला जाएगा।

कौन है उदय सहारण? जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में संभालेंगे भारत की कमान

ICC U19 पुरुष क्रिकेट World Cup ग्रुप

  • ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड
  • ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
  • ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल

ये भी पढ़े: PAK vs AUS, 1st Test: Usman Khawaja मैच के दौरान ये जूते पहनकर Palestinians के साथ दिखाएंगे एकजुटता

कौन है उदय सहारण? जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में संभालेंगे भारत की कमान

U19 विश्व कप 2024 शेड्यूल (U19 World Cup 2024 Schedule)

U19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: 1. अर्शिन कुलकर्णी, 2. आदर्श सिंह, 3. रुद्र मयूर पटेल, 4. सचिन धस, 5. प्रियांशु मोलिया, 6. मुशीर खान, 7. उदय सहारन (कप्तान), 8. अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), 9. सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), 10. मुरुगन अभिषेक, 11. इनेश महाजन (विकेटकीपर), 12. धनुष गौड़ा, 13. आराध्या शुक्ला, 14. राज लिम्बानी, 15. नमन तिवारी .

Recent News