img

रोहित शर्मा – भारत के सबसे सफल कप्तान?

Sangeeta Viswas
1 month ago

रोहित शर्मा – भारत के सबसे सफल कप्तान? जब भी यह सवाल पूछा जाता है, तो जवाब में सबसे पहले नाम एमएस धोनी, कपिल देव या सौरभ गांगुली का याद आता है। इन सभी कप्तानों ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई है, लेकिन अगर हम जीत के प्रतिशत (विनिंग परसेंट) का पैमाना बनाएं तो ये सभी कप्तान रोहित शर्मा से पीछे छूट जाते हैं।

टी20 में रोहित का शानदार प्रदर्शन:

रोहित शर्मा ने 2007 से भारत के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 54 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 41 में जीत मिली है। इस तरह भारत ने रोहित की कप्तानी में 76.85% मैच जीते हैं, जो किसी भी कप्तान से ज्यादा हैं।

ये भी पढ़े क्या सचिन की वजह से टीम इंडिया के कप्तान बने थे महेंद्र सिंह धोनी?

वनडे में भी रोहित का जलवा:

वनडे क्रिकेट में भी रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 45 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 34 में जीत मिली है। यानी रोहित की कप्तानी में भारत ने 77.27% मैच जीते हैं, जो किसी भी कप्तान से ज्यादा हैं।

रोहित शर्मा – भारत के सबसे सफल कप्तान?

टेस्ट में रोहित धीरे-धीरे विराट को पीछे छोड़ रहे हैं:

टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने सबसे अधिक 68 मैचों में कप्तानी की है और सबसे ज्यादा 40 मैचों में जीत भी दिलाई है। उनकी कप्तानी में भारत का विनिंग परसेंट 70 है। रोहित शर्मा 69.23% के साथ विराट के बेहद करीब हैं और पूरी संभावना है कि वे धर्मशाला टेस्ट जीतकर विराट को पीछे छोड देंगे।

तो क्या रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तान हैं?

यह कहना जल्दबाजी होगी। सफलता के कई पैमाने हैं, और जीत का प्रतिशत सिर्फ एक पैमाना है।

रोहित शर्मा – भारत के सबसे सफल कप्तान?

ये भी पढ़े  मस्जिद में बीता बचपन, लंबे छक्कों से बनी पहचान, निर्दयी ऑलराउंडर की राजनीति में एंट्री

आपको क्या लगता है? क्या रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तान हैं?

अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here

Recent News