img

Hardik Pandya IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की करेंगे कप्तानी, 10 साल का शासन हुआ समाप्त

Ansh Gain
9 months ago

IPL 2024, Hardik Pandya: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अपने पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करते हुए हार्दिक पंड्या ने IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा के 10 साल के शासन को समाप्त करते हुए मुंबई की बागडोर संभल ली है यानि उन्हें अब मुंबई ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

Hardik Pandya ने गुजरात टाइटंस को IPL ख़िताब जितवाया था :-

2013 और 2020 के बीच, रोहित के leadership में MI ने पांच खिताब जीते – लेकिन 2022 और 2023 में disappointing results के बाद अंततः उनसे कप्तानी छीन ली गयी।

आपको बता दे कि हार्दिक पंड्या ने अपने शानदार captaincy skills से 2022 में गुजरात टाइटंस को IPL ख़िताब जितवाया था।

Hardik Pandya IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की करेंगे कप्तानी, 10 साल का शासन हुआ समाप्त

हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने वाले महेला जयवर्धने ने कहा :-

“मुंबई इंडियंस को हमेशा सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से रोहित तक असाधारण कैप्टैन्सी करने वाले खिलाड़ियों का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने immediate success में योगदान दिया है। इसी क्रम में हार्दिक पंड्या IPL 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।”

इसी के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने की घोषणा से फ्रेंचाइजी में हार्दिक की भूमिका को लेकर सभी अटकलें समाप्त हो गईं। जीटी को आईपीएल खिताब दिलाने और फिर उपविजेता बनाने के बाद, Hardik Pandya से बड़ी भूमिका की उम्मीद की जा रही थी। हालाँकि कितना बड़ा है, इसका उत्तर अब दिया गया है।

जयवर्धने ने आगे कहा :-

“हम रोहित शर्मा के extraordinary captainsy के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं; 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल extraordinary रहा है। उनके captainsy ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि एक टीम के रूप में उनकी जगह भी मजबूत की ।”

ये भी पढ़े :- ICC Champions Trophy 2025 की मेजबानी करने के लिए जाका अशरफ ने किये हस्ताक्षर, लेकिन ये है बड़ा सवाल