IND vs ENG, 2nd Test: भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कातिलाना प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार, 3 फरवरी को विशाखापट्टनम के मैदान पर 6 विकेट चटकाए।

बुमराह ने इन बैट्समैन को बनाया अपना शिकार :-

बुमराह ने जो रूट (5), ओली पोप (23), जॉनी बेयरस्टो (25), टॉम हार्टली (121), जेम्स एंडरसन (6) और कप्तान बेन स्टोक्स (47) जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया। स्टोक्स ने 54 गेंदों की पारी में 5 चौके और एक छक्के लगाया। फिफ्टी की ओर बढ़ रहे स्टोक्स को जब बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया तो वह हक्के-बक्के रह गए। उनका रिएक्शन आग की तरह वायरल वायरल हो रहा।

जसप्रीत बुमराह की इस गेंद को खेल हक्के-बक्के रह गए बेन स्टोक्स :-

बुमराह ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स को अपने जाल में फंसाया। स्टोक्स राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर गच्चा खा गए। गेंद नीची रही, जिसकी वजह से स्टोक्स उसे सही से पढ़ नहीं पाए। उन्होंने बल्ला जरूर चलाया मगर तब तक गेंद ने ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

IND vs ENG, 2nd Test: जसप्रीत बुमराह की इस गेंद को खेल हक्के-बक्के रह गए बेन स्टोक्स, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़े :- Pakistan के पूर्व कप्तान का बयान- ‘PCB के साथ काम नहीं करना चाहता है कोई कोच’

स्टोक्स ने आउट होने के बाद कुछ इस तरह रिएक्ट मानो, उनकी कोई गलती नहीं बल्कि पिच में ही कमी है। स्टोक्स के रिएक्शन पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही हैं। कई लोगों ने लिखा कि जब सामने बुमराह तो फिर बल्लेबाज के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता।

बुमराह ने स्टोक्स को पवेलियन भेजते ही टेस्ट में 150 विकेट किये पूरे :-

जसप्रीत बुमराह ने स्टोक्स को पवेलियन भेजते ही टेस्ट में 150 विकेट कंप्लीट कर लिए। वह सबसे तेज 150 विकेट (गेंदों के लिहाज से) लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 6781 गेंदों में ऐसा किया।

बुमराह के बाद उमेश यादव (7661), मोहम्मद शमी (7755), कपिल देव (8378) और आर अश्विन (8380) का नंबर है। विशाखापट्टनम टेस्ट की बात करें तो भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर ढेर हो गई। भारत को 143 रन की दमदार बढ़त मिली है।

ये भी पढ़े :- भारत में नहीं हैं विराट कोहली? क्या आखिरी तीन मैचों से भी रहेंगे बाहर