img

World Cup से बाहर हो सकते हैं Shreyas Iyer, KL Rahul का Asia Cup खेलना मुश्किल

Ansh Gain
1 year ago

Iyer – Rahul Asia Cup: ODI World Cup से पहले भारतीय खिलाड़ियों की चोट ने BCCI और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। Jasprit Bumrah और Prasidh Krishna जैसे खिलाड़ी फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया में वापसी भी कर चुके हैं, लेकिन Rishabh Pant का इस साल मैदान में लौटना मुश्किल है। भारत के दो और अहम खिलाड़ी KL Rahul और Shreyas Iyer की फिटनेस भी BCCI और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

World Cup और Asia Cup 2023: KL Rahul और Shreyas Iyer को लेकर ये है update :-

KL Rahul World Cup से पहले फिट हो सकते हैं, लेकिन Shreyas Iyer का इस टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट होना मुश्किल है। BCCI से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के अनुसार पूरी संभावना है कि सीनियर बल्लेबाज केएल KL Rahul में होने वाले Asia Cup में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपनी hamstring चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा, जबकि जहां तक World Cup में उनकी भागीदारी का सवाल है तो यह Shreyas Iyer के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़े :- IND vs PAK WC 2023: विश्व कप शेड्यूल 2023 में बदलाव से सहमत हुआ पाकिस्तान

Rahul ने thigh की सर्जरी कराई थी जबकि Iyer ने stress fracture को ठीक करने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी। BCCI के आखिरी update में इन दोनों की वापसी की तारीख नहीं बताई गई। जहां तक ‘खेल में वापसी’ की बात है तो इन्हें धीरे-धीरे अपने कार्यभार में बढ़ोतरी करते देखा गया।

ये भी पढ़े :- BCCI फिर मालामाल होगा, media rights के लिए जारी किया टेंडर

Rahul ने पहले ही कीपिंग अभ्यास शुरू कर दिया है :-

Rahul ने पहले ही अपना कीपिंग अभ्यास शुरू कर दिया है। लेकिन अगले महीने की शुरुआत में भारत के Asia Cup अभियान को देखते हुए, hamstring ठीक होने के साथ 50 ओवर तक कीपिंग करना थोड़ा मुश्किल होगा।

KL Rahul की फिटनेस बड़े संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी करेंगे और बीच के ओवरों में उनके बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। भारतीय टीम प्रबंधन इन दोनों में से कम से कम एक को फिट और World Cup के लिए उपलब्ध कराना चाहेगा।