img

बेटी जीवा के खातिर MS Dhoni ने लिया था संन्यास? पत्नी साक्षी के पुराने वीडियो से हुआ खुलासा

Sangeeta Viswas
4 months ago

IPL 2024: बेटी जीवा के खातिर MS Dhoni ने लिया था संन्यास? पत्नी साक्षी के पुराने वीडियो से हुआ खुलासा . भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट जगत से संन्यास लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी खिताब दिलाए थे और उनकी गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है।

धोनी ने क्यों लिया था संन्यास?

धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में वह सीएसके की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े  कौन हैं पंजाब के गेंदबाजों का भूत बनाने वाले नितीश रेड्डी? हार्दिक पांड्या से है कनेक्शन

क्या साक्षी के कहने पर लिया था संन्यास?

हाल ही में धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वायरल वीडियो में ये सामने आया है कि धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के कहने पर टेस्ट से संन्यास लिया था।

साक्षी ने क्या कहा था?

वायरल वीडियो में साक्षी कहती हुई दिख रही है कि “अगर आप एक बच्चा चाहते हैं तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से हट जाना चाहिए, क्योंकि आपके पास समय नहीं होगा अपने बच्चे के साथ आनंद लेने के लिए।”

बेटी जीवा के जन्म के बाद क्या बोली साक्षी?

इसके साथ ही साक्षी कहती हैं कि “जब जीवा का जन्म हुआ तो अस्पताल में सभी लोग कह रहे थे कि आपके पति नहीं आए तो मैंने उनसे कहा था कि उनकी प्राथमिकता क्रिकेट हैं और मेरी प्राथमिकता वो हैं। ऐसे में जो उनकी प्राथमिकता वो ही मेरी हैं।”

तो क्या वाकई साक्षी के कहने पर धोनी ने लिया था संन्यास?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद से धोनी के संन्यास के पीछे की असली वजह पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, वहीं कुछ का कहना है कि यह सिर्फ एक पुरानी वीडियो है और इसका धोनी के संन्यास से कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़े  हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिलेगी जगह?

आपका क्या मानना है?

आपको क्या लगता है, धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के कहने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Dream11 Free and Paid Team – Join Telegram Channel Click Here

Recent News