img

KBC में IPL को लेकर पूछा गया लाखों का सवाल

Sangeeta Viswas
1 year ago

KBC 2023: KBC में IPL को लेकर पूछा गया लाखों का सवाल। देश के सबसे प्रसिद्ध टेलीविजन शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन चल रहा है।

इस प्रसिद्ध शो में कंटेस्टेंट से हर तरह के सवाल:-

अपने ज्ञान के दम पर लोगों को इनामी राशि प्रदान करने वाले इस प्रसिद्ध शो में कंटेस्टेंट से हर तरह के सवाल पूछे जाते हैं। जिसमें इतिहास से लेकर भू विज्ञान तक शामिल हैं।

यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI): बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 से कमाए करीब 24 अरब रुपये

इस प्रतियोगिता में क्रिकेट को लेकर भी कई बार सवाल सामने आ जाते हैं जिन्हें सुनकर खेल प्रेमियों का मन खुश हो जाता है।

ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला जब आईपीएल को लेकर एक प्रश्न पूछा गया। जिसकी कीमत 6.20 लाख रुपए थी।

KBC में IPL को लेकर पूछा गया लाखों का सवाल

जब केबीसी में आईपीएल का हुआ जिक्र:-

इंडियन प्रीमियर लीग की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कौन बनेगा करोड़पति तक में इसके सवाल पूछे जाने लगे हैं।

हाल ही में इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर प्रश्न पूछा गया। सवाल ये था कि आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे?

इसका जवाब देने के लिए चार ऑपशंस दिए गए थे। जिसमें ए. आंद्रे रसेल, बी. नीतिश राणा, सी- रिंकू सिंह और डी. वेंकटेश अय्यर था।

KBC में IPL को लेकर पूछा गया लाखों का सवाल

क्या है इसका सही जवाब?

आईपीएल 2023 से जुड़े इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी रिंकू सिंह है। कोलकाता नाइट राइडर्स के उभरते हुए सितारे ने टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में धमाल मचा दिया था।

रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छ्क्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया था और अपनी टीम के लिए मैच जीता दिया था।

KBC में IPL को लेकर पूछा गया लाखों का सवाल

यह भी पढ़े: बॉलीवुड के सुनील शेट्टी ने की पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनकी फैमिली से मुलाकात

केकेआर स्टार के इसी प्रदर्शन के चलते टीम को जीत मिली थी। इसके बाद रिंकू सिंह का हर तरफ नाम हो गया था और अब वे भारतीय टीम के लिए भी खेल रहे हैं।