img

MS Dhoni से खास गिफ्ट मिलने के बाद वायरल हुई नन्ही MSD फैन मेहर

Ansh Gain
3 months ago

वायरल हुई नन्ही MS Dhoni फैन मेहर: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ में तूफानी पारी खेली थी। धोनी ने 4 गेंद पर नाबाद 20 रन की पारी खेली थ और हार्दिक की गेंद पर तीन लगातार सिक्स लगाए थे। ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय धोनी ने एक बच्ची को गेंद देकर फैंस का दिल जीत लिया था।

कौन है वह लकी गर्ल :-

अब उस नन्ही बच्ची ने MS Dhoni के लिए अपनी आवाज में खूबसूरत मैसेज दिया है। स्टार स्पोर्ट्स ने बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस वीडियो में बच्ची ने अपना नाम मेहर बताया है। मेहर ने कहा कि वह वही लकी गर्ल हैं जिसे धोनी अंकल ने बॉल दिया था। बता दे इस दौरान मेहर ने धोनी के नंबर वाली जर्सी भी पहन रखी थी।

ये भी पढ़े :- आरसीबी को लग सकता है बड़ा झटका! केकेआर के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं बाहर!

मेहर का सपना है इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना :-

मेहर ने कहा, मेरा नाम मेहर हैं। मैं वही लकी गर्ल हूं जिसे धोनी अंकल ने ये बॉल दिया था। मैं क्रिकेट खेलती हूं और ये मेरा सपना है कि मैं इंडिया के लिए खेलूंगी तो मैं ये बॉल किसी को गिफ्ट कर दूंगी।

MS धोनी की एक और शानदार कैमियों पारी :-

बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 176 रन लगाए। जडेजा ने जहां नाबाद 57 रन की पारी खेली तो वहीं एमएस दोनी ने 9 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। धोनी ने इस कैमियों पारी में तीन चौके और दो सिक्स लगाए।

ये भी पढ़े :- शिखर धवन की वापसी कब होगी? पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच ने दिया अपडेट

Recent News