img

रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा

Sangeeta Viswas
9 months ago

MS Dhoni Daughter Ziva: रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अक्सर उनके साथ नजर आती है।

छोटी सी उम्र में ही जीवा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। जीवा अब स्कूल भी जाने लगी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि माही की बेटी जीवा किस स्कूल में जाती है और वहां की फीस कितनी है।

Taurian World School में पढ़ती है जीवा:-

एमएस धोनी की बेटी जीवा आठ साल की हो चुकी है। वह रांची के Taurian World स्कूल में क्लास 3 की स्टूडेंट हैं।

ये भी पढ़े: स्मृति मंधाना द हंड्रेड वुमेन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं

इस स्कूल को रांची में TWS इंटरनेशन स्कूल भी कहा जाता है, जो शहर के सबसे बडे़ स्कूलों में शामिल है।

TWS स्कूल सीबीएससी बोर्ड हैं, जो साल 2008 में रांची में स्थापित हुआ था। इस स्कूल में सभी तरह की वर्ल्ड स्तरीय सुविधाएं मिलती हैं।

रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा

जानिए कितनी है स्कूल की फीस:-

माही की बेटी के स्कूल के बारे में तो आपको जानकारी मिल गई है। अब उसके स्कूल फीस के बारे में भी हम आपको बताते हैं।

गूगल पर मिली जानकारी के मुताबिक जीवा के TWS स्कूल की फीस क्लास 1 से लेकर पांच तक सालाना 2 लाख 95 हजार रुपए हैं, एक महीने की फीस लगभग 25 हजार रुपए के आसपास होती है।

फिलहाल जीवा क्लास-3 की छात्रा है। हालांकि यह स्कूल एक बोर्डिंग स्कूल भी है। जिसकी फीस सालाना 4 लाख 70 हजार रुपए के आसपास भी होती है। हालांकि जीवा हर दिन अपने घर से ही स्कूल जाती है।

रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा

दिल्ली में हुआ था जीवा का जन्म:-

जीवा धोनी का जन्म 2 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर जीवा की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।

रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा

ये भी पढ़े: एशिया कप 2023: एशिया कप के लिए NCA शिविर में शामिल नहीं होंगे Sanju Samson

जीवा रांची में अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ रहती है। जीवा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जीवा आईपीएल मैचों के दौरान भी अपने पापा-मम्मी के साथ नजर आती है।

Recent News