img

Virat Kohli से लेकर Sam Curran तक, जानें कौन है IPL इतिहास के सबसे युवा captain?

Ansh Gain
6 months ago

Gujarat Titans ने IPL 2024 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान Shubman Gill के रूप में किया। 24 साल की उम्र में GT ने अपने इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में फैंस के जहन में यह सवाल उठने लगा कि क्या गिल आईपीएल के इतिहास में कप्तान बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं?

IPL में कप्तानी करने वाले 9वें सबसे युवा कप्तान Shubman Gill :-

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें, इसका जवाब ना है। Shubman Gill IPL में कप्तानी करने वाले 9वें सबसे युवा कप्तान होंगे। उनसे कम उम्र में भी कई खिलाड़ियों ने IPL में कप्तानी की हुई है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

आईपीएल में कप्तानी करवे वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की इस सूची में 9 में से 6 भारतीय है। वहीं सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड भी एक भारतीय के नाम ही है।

Virat Kohli इस लिस्ट में भी टॉप पर :-

IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड और किसी के नहीं, बल्कि Virat Kohli के नाम है। जी हां, 2011 में 22 साल की उम्र में किंग कोहली ने Royal Challengers Bangalore की कमान संभाली थी। वहीं साल 2012 में इसी उम्र में Steve Smith ने Pune Warriors की अगुवाई की थी।

Virat Kohli से लेकर Sam Curran तक, जानें कौन है IPL इतिहास के सबसे युवा captain?

ये भी पढ़े :- पाकिस्तान के आजम खान को बल्ले पर फिलिस्तीनी झंडा लगाना पड़ा महंगा

23 साल की उम्र में सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और राशिद खान IPL में कप्तान बन चुके हैं। वहीं 24 की उम्र में शुभमन गिल से पहले दिनेश कार्तिक और सैम कुर्रन को आईपीएल में कप्तानी करने का मौका मिला था।

IPL के इतिहास के सबसे युवा कप्तान :-

  • विराट कोहली (उम्र 22, 2011 में) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • स्टीव स्मिथ (उम्र 22, 2012 में) – पुणे सुपर जाएंट्स
  • सुरेश रैना (उम्र 23, 2010 में) – चेन्नई सुपर किंग्स
  • श्रेयस अय्यर (उम्र 23, 2018 में) – दिल्ली कैपिटल्स
  • ऋषभ पंत (उम्र 23, 2021 में) – दिल्ली कैपिटल्स
  • राशिद खान (उम्र 23, 2022 में) – गुजरात टाइटंस
  • दिनेश कार्तिक (उम्र 24, 2010 में) – दिल्ली डेयरडेविल्स
  • सैम कुरेन (उम्र 24, 2023 में) – पंजाब किंग्स
  • शुभमन गिल (उम्र 24, 2024 में) – गुजरात टाइटंस

ये भी पढ़े :- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 यूएई में हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी

Recent News