img

Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, World Cup में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Ansh Gain
6 months ago

श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए World Cup 2023 के 33वें मैच में Jasprit Bumrah ने बड़ा कारनामा कर डाला है। बूम-बूम बुमराह ने निशंका को आउट करने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।

Jasprit Bumrah के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि :-

Bumrah ODI World Cup पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। Bumrah से पहले आजतक कोई भी इंडियन बॉलर ऐसा नहीं कर सका है। बुमराह ने निशंका को पवेलियन भेजने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की।

Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, World Cup में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

ये भी पढ़े :- Semi-final में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

Mohammed Shami ने रचा इतिहास :-

Jasprit Bumrah के साथ-साथ उनके जोड़ीदार Mohammed Shami ने भी वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। शमी 50 ओवर के विश्व कप में भारत की ओर से अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट झटकते हुए जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। शमी के नाम अब वर्ल्ड कप में 45 विकेट हो गए हैं, जबकि जहीर ने कुल 44 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़े :- बाबर आजम को Advice देते हुए शाहिद अफरीदी ने ऐसा क्यों कहा

Recent News