img

World Cup 2023 के बीच Ishant Sharma बने पिता, घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर आई बाढ़

Ansh Gain
11 months ago

भारतीय क्रिकेटर Ishant Sharma पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी Pratima Singh ने बेटी को जन्म दिया है। Ishant Sharma ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

शुक्रवार देर रात Ishant Sharma बने पिता :-

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Ishant शुक्रवार देर रात पिता बने। Ishant की पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। उन्होनें लिखा कि हमें अपने नए सदस्य का परिचय कराकर बहुत खुशी हो रही है।

सोशल मीडिया पर दी पिता बनने की जानकारी :-

ईशांत शर्मा ने लिखा, “एक बच्ची, आश्चर्य, आशा और सपनों की दुनिया, सब कुछ गुलाबी रंग में लिपटा हुआ। हमें अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय कराते हुए बहुत खुशी हो रही है।” ईशांत शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। कमेंट करते हुए फैंस ने ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

ये भी पढ़े :- T20 WC Asia Qualifier: नेपाल ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वॉलिफाई

भारत के बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं ईशांत शर्मा :-

Ishant Sharma टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। ईशांत ने इस दौरान 11 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, ईशांत ने 80 वनडे मैचों में 115 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए 14 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

ये भी पढ़े :- ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को तिरुपति के बालाजी मंदिर में दर्शन करते देखा गया