img

IND vs SA, 1st ODI: ODI में भारत को मिली चौथी सबसे बड़ी जीत, Proteas को बुरी तरह रौंदा

Ansh Gain
4 months ago

IND vs SA, 1st ODI: भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले ODI में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साउथ अफ्रीका के लिए शेष गेंद के लिहाज से वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है, जबकि भारत की ये चौथी बड़ी जीत है। भारत इस जीत के साथ ही श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है।

ये भी पढ़े :- नाथन लियोन ने इतिहास रच कर 500 विकेट लेने वाले बने 8वें गेंदबाज

IND vs SA: गेंदें शेष रहने के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की ODI में सबसे बड़ी हार :-

  • 215 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2008
  • 200 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023*
  • 188 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2002
  • 185 बनाम भारत, दिल्ली, 2022

गेंदें शेष रहने के मामले में भारत की सबसे बड़ी ODI जीत :-

  • 263 बनाम एसएल, कोलंबो आरपीएस, 2023 *
  • 231 बनाम केन, ब्लोमफ़ोन्टेन, 2001
  • 211 बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 2018
  • 200 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023*

ये भी पढ़े :- BCCI का आधिकारिक बयान: दीपक और शमी साउथ अफ्रीका दौरे से हो गए बाहर

Recent News