Shoaib Malik Got Married: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा को छोड़ दूसरी लड़की से की शादी। शोएब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।
हाल ही में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की अलग होने की खबरे मीडिया में आई थी लेकिन इस बीच शोएब मलिक ने शादी करके सभी को चौंका दिया है। शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ये भी पढ़े:- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड: अब PCB चेयरमैन जका अशरफ ने दिया इस्तीफा
मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले साल सना के बर्थडे पर शोएब मलिक ने उनको हैप्पी बर्थडे भी विस किया था।
शोएब मलिक ने सना को बर्थडे विश करते हुए लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे बडी’ जिसके बाद फैंस को लगने लगा था कि यो दोनों पक्का एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर शोएब और सना ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। सबसे पहले शोएब ने साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। इसके बाद उनका तलाक हो गया था।
फिर साल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है जो फिलहाल सानिया के पास ही रहता है। अब सना जावेद से शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है।
हालांकि अभी तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी।
ये भी पढ़े:- T20 मैच में सबसे अधिक शतक लगाने वाले 5 बैटर
हालांकि कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिससे उनके अलग होने के आसार लग रहे थे।
© 2024 date BabaCric Services LLP. All Rights Reserved.
[email protected]